फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रोटोकॉल नहीं, जनश्रद्धा को सीएम योगी ने दी प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च श्रेणी के प्रोटोकॉल की बजाय जनश्रद्धा को प्राथमिकता दी। अंधियारी बाग के प्राचीन मानसरोवर मंदिर में जब वह हवन कर रहे थे तो उन्होंने यह व्यवस्था सुनिश्चित कराई कि परिसर में आवागमन को लेकर किसी श्रद्धालु को असुविधा न हो।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री रविवार सुबह जब मानसरोवर मंदिर में भगवान भोलेशंकर का पूजन, अभिषेक करने पहुंचे तो प्रोटोकॉल और सुरक्षा के दृष्टिगत आमजन को कुछ समय के लिए मंदिर के बाहर रोक दिया गया था। सीएम योगी अभिषेक करने के बाद जब हवन करने को उन्मुख हुए तो उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश न रोका जाए। सीएम का निर्देश मिलते ही श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा। मुख्यमंत्री एक तरफ हवन करते रहे और दूसरी तरफ श्रद्धालुओं का मुख्य मंदिर में दर्शन, पूजन का क्रम निर्बाध जारी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें