संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। क्रिसमस को लेकर बुधवार को विभिन्न चर्चों में कैंडल लाइट संग क्रिसमस ट्री का आयोजन किया गया। इस दौरान मसीही समाज के लोगों ने क्रिसमस ट्री सजाकर मसीही समाज के लोगों ने उत्सव मनाया।
सेंट जॉन चर्च बशारतपुर और सेंट मार्टिन चर्च खरैया पोखरा में उल्लास पूर्ण वातावरण में कैंडल लाइट संग क्रिसमस ट्री उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर बच्चों ने सस्वर प्रभु के महिमा में एक से बढ़कर एक गीत गाए। वहीं, क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक में चर्च में डेकोरेशन का आयोजन पीस टर्बनिकल चर्च के बिशप लविंग मुरार की ओर से किया गया। सेंट जोसेफ चर्च सिविल लाइन, सेंट एंथोनी चर्च धर्मपुर की ओर से कैरल सिंगिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर नितिन रफैल, सैमसन बेंस, शैलेश, धुंनिया, अमित टीर्की, विनीता बालिश, सुमेरा लाकड़ा आदि लोग मौजूद रहे।
-