-जिले में उर्वरक की 47 दुकानों का किया गया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शासन के निर्देश पर जिले में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर कृषि विभाग की टीम ने छापा मारा। तहसीलवार गठित उर्वरक निरीक्षकों की टीम ने कुल 47 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और 16 उर्वरक के नमूने लिए। इस दौरान सात प्रतिष्ठानों के उर्वरक निबंधन प्रमाणपत्र निलंबित किए गए और 11 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मेसर्स लक्की खाद भंडार अमहिया, सुरेश मौर्या बीज भंडार झंगहा, विकास ट्रेडर्स राजधानी, सिंह ट्रेडर्स राजधानी, अन्नपूर्णा खाद बीज भंडार झंगहा रोड समेत सात प्रतिष्ठानों के उर्वरक निबंधन प्रमाणपत्र निलंबित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अनियमितताओं के कारण मेसर्स कश्यप बीज भंडार, न्यू भारत बीज भंडार, किसान खाद भंडार, एग्री जक्शन, पटेल बीज भंडार, दुर्गा बीज भंडार, नायक खाद भंडार, शिवम बीज व खाद भंडार, जय अम्बे ट्रेडर्स, शिवम बीज भंडार, साधन सहकारी समिति सहित कुल 11 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि संग्रहित 16 नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।