फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ई-रिक्शा में वृद्ध महिला की सोने की चेन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में ई-रिक्शा में सफर कर रही वृद्ध महिला को शातिर महिलाओं ने निशाना बनाते हुए उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। घर पहुंचने के बाद जब महिला ने गले में चेन नहीं देखी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शिवाजीनगर रुस्तमपुर निवासी श्रीकृष्ण तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी सास प्रभा पांडेय 18 मई की दोपहर अपनी नतिनी का इलाज कराने बेतियाहाता स्थित निजी क्लिनिक में गई थीं। इलाज के बाद वह दाउदपुर काली मंदिर तक पैदल पहुंचीं और वहां से बेला पब्लिक स्कूल की ओर जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हो गईं।
परिजनों के अनुसार, ई-रिक्शा में पहले से दो महिलाएं बैठी थीं, जबकि रास्ते में दो अन्य युवतियां भी सवार हो गईं। इसी दौरान महिलाओं ने चालाकी दिखाते हुए बुजुर्ग महिला का पैर दबा दिया। जैसे ही वह पैर देखने के लिए नीचे झुकीं, उसी समय उनके गले से सोने की चेन काट ली गई। घर पहुंचने पर जब प्रभा को गले में चेन नहीं दिखी तो उन्हें चोरी का एहसास हुआ। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत कैंट थाने में दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें