फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े खतरे हैं राहों मेंः गोरखपुर में निर्माण स्थलों पर बैरिकेडिंग न संकेतांक...खुद बचें वरना जान से जाएंगे

Tue, 05 Mar 2024 11:28 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

पैडलेगंज-नौसड़ हाईवे पर बीच सड़क में फ्लाईओवर बन रहा है, तो किनारे की तरफ नाले का निर्माण चल रहा है। इन निर्माण कार्यों के बीच में विभागों की तरफ से सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
पैडलेगंज-नौसड़ हाईवे पर नाला निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैडलेगंज-नौसड़ हाईवे पर बीच में फ्लाईओवर बन रहा है तो किनारे की तरफ नाले का निर्माण चल रहा है, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थल पर कई जगहों पर बैरिकेडिंग और संकेतांक का अभाव साफ जानलेवा खतरों को दावत देता नजर आता है।
विज्ञापन


नाला निर्माण में जगह-जगह निकला सरिया से जहां हादसे का डर हमेशा बना रहता है, वहीं निकाली गई मिट्टी बारिश की वजह से कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे लोग फिसल कर गिर रहे हैं। वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कभी भी पैडलेगंज जैसा हादसा हो सकता है। वहां दस मजदूर दबे थे, मौजूदा खतरों में किसी की जान भी जा सकती है।

पैडलेगंज के पास निर्माणाधीन नाले में मिट्टी गिरने से रविवार को बारिश के बाद 10 मजदूर दब गए थे। एक की हालत अभी भी गंभीर है। यह घटना तो मात्र उदाहरण स्वरूप है। सोमवार दोपहर एक बजे बेतियाहाता के राजेश नहर रोड होकर नौसड़ की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


हाईवे पर नाले का निर्माण चल रहा है। इसके दोनों तरफ मिट्टी पड़ी है। बारिश की वजह से वहां कीचड़ हो गया है, नाला पार करने के बाद उनकी बाइक कीचड़ में फंस गई। काफी मशक्कत करने के बाद भी गाड़ी नहीं निकली तो उन्हें राहगीरों की मदद लेनी पड़ी।

जानलेवा सरिया
रामगढ़ताल थाने के आगे निर्माणाधीन नाले से सरिया निकला हुआ है। सोमवार दोपहर 1:30 बजे बिलंदपुर के रहने वाले विकास चिड़ियाघर की तरफ जा रहे थे। नाले के पास मुड़ते समय बाइक सरिया से फंसने में बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

कीचड़ में फंसे वाहन
पैडलेगंज-नौसड़ हाईवे पर बीच में फ्लाईओवर बन रहा है तो किनारे की तरफ नाला। बीच में निर्माण के लिए रखा सामान परेशान कर रहा है। नाला बनाने के लिए खोदी गई मिट्टी सड़क किनारे ही रखी हुई है। रविवार को 10 एमएम बारिश के बाद इसने कीचड़ का रूप ले लिया। आने-जाने वाले लोगों को इससे परेशानी हुई। कई गाड़ियां कीचड़ में भी फंस गईं। खासतौर पर नहर रोड के पास हर दो-तीन मिनट पर दो पहिया वाहन कीचड़ में फंस रहे थे।

सिक्सलेन पर बीचों बीच सरिया
पैडलेगंज-नौसड़ सिक्सलेन का निर्माण तेजी से हो रहा है, लेकिन इसके साथ ही वहां पर राहगीरों के लिए कई तरह का खतरा है। देवरिया बाईपास के आगे सड़क पर ही मोटे सरिए रखे हुए हैं। ध्यान न देने पर कोई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर सकता है। वहीं, दूसरी तरफ बेतरतीब कटरैन रखे हुए हैं जो हादसे को दावत दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार सड़क पर बाइक वाले कटरैन से टकरा चुके हैं।

राहगीर नर सिंह नारायण ने बताया कि बारिश के बाद सड़क किनारे कीचड़ हो गया है। दोपहिया वाहन को निकालने में बहुत परेशानी हो रही है। नाले के लिए गड्ढा खोदने के बाद मिट्टी सड़क पर रख दी गई है जिससे यह परेशानी हो रही है।

राहगीर शिवम गप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन कई जगह लापरवाही बरती जा रही है। नाले से सरिया निकला हुआ है तो सड़क पर कटरैन रखा है। इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

पीडब्ल्यूडी के प्रोजेक्ट इंचार्ज नागेंद्र मणि गुप्ता ने बताया कि नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ख्याल रखा जाता है। नाला निर्माण के दौरान मिट्टी गिरने की जो घटना हुई थी, वह अप्रत्याशित थी। अचानक बारिश के चलते ऐसी नौबत आई। आगे इसका ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है। कार्यस्थल पर मजदूरों की सुरक्षा और चिकित्सा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें