डीडीयू के वनस्पति विज्ञान विभाग में आयोजित कार्यक्रम को संबांधित करतीं कुलपति प्रो. पूनम टंडन।
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में शुक्रवार को प्रो. केएस भार्गव, प्रो. एके श्रीवास्तव व प्रो. कमल मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस विभाग के शिक्षकों ने विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कहा कि शिक्षक उनके आदर्शों पर चलकर वैश्विक रैंकिंग दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएचयू के प्रो. जितेंद्र पांडेय, लखनऊ विवि के प्रो. एसएन पांडेय प्रो. हरि सिंह गौर विवि के प्रो. एएन राय ने भी विचार साझा किए। विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल द्विवेदी ने स्वागत करते हुए आयोजन की रूपपेरखा प्रस्तुत की। आयोजन सचिव डॉ. दीपा श्रीवास्तव व डॉ. राजवीर सिंह चौहान ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रो. नीरज श्रीवास्तव, प्रो. परीक्षित सिंह आदि मौजूद रहे।