फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, रात भर रौंदते रहे वाहन

Fri, 13 Feb 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलीपार। बेलीपार थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सुबह होने तक उधर से गुजर रहे वाहन शव को रौंदते रहे। सुबह उसका शव सड़क से चिपका हुआ मिला। शरीर के अंदर के कई हिस्से इधर-उधर बिखरे पड़े थे। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

यह एक्सीडेंट बुधवार की मध्य रात्रि के बाद कब और किस वाहन से हुआ, इसका पता नहीं चल सका है। शव देखकर प्रतीत हो रहा था कि इस दौरान उधर से गुजरने वाले कई वाहन शव के ऊपर से गुजरे हैं। इस वजह से शव क्षत-विक्षत हो गया था। स्थानीय लोगों की नजर सुबह पड़ी, इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक पिछले कई दिनों से क्षेत्र में इधर-उधर घूमते हुए देखा जा रहा था लेकिन उसकी पहचान किसी को स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ विभिन्न माध्यमों से युवक की शिनाख्त का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान पहचान नहीं होने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की गश्त पर भी उठ रहे सवाल
स्थानीय लोग पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रमुख मार्ग पर इस तरह शव का पड़े रहना पुलिसिंग पर सवाल खड़े करता है। उधर से गुजरे वाहन चालकों की संवेदनशीलता पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें