फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंडो-नेपाल हॉकी प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई टीम

विज्ञापन
नेपाल के लिए रवाना हुई हॉकी टीम।
विज्ञापन
गोरखपुर। भारत और नेपाल के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने और महिला हॉकी को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राष्ट्र रक्षा वाहिनी की महिला हॉकी टीम बुधवार को नेपाल के पोखरा के लिए रवाना हो गई। टीम यहां 12 से 15 जून तक आयोजित होने वाली स्कूल गेम्स इंडो-नेपाल इंटरनेशनल सीरीज-2026 में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

टीम दोपहर में गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बस द्वारा नेपाल के लिए रवाना हुई। पांच दिवसीय दौरे के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम नेपाल की महिला हॉकी टीम के साथ मैत्रीपूर्ण मुकाबले खेलेगी। इसके अलावा खिलाड़ियों को नेपाल के सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों के भ्रमण का भी अवसर मिलेगा।
राष्ट्र रक्षा वाहिनी की टीम अनुभवी कोचिंग स्टाफ और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से सुसज्जित है। टीम का नेतृत्व एवं प्रशिक्षण डॉ. शशि सिंह कर रही हैं। उनके साथ कोच शशि नवैत और अनीता सिंह भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

टीम में रजिया सुल्ताना, कीर्ति पाल, डॉ. पूजा पांडेय, किरण कुमारी, रेनू सोनकर, सीमा प्रसाद, कुसुम मिश्रा, मृदुला, नीलम सिंह, शांभवी सिंह, आख्या कुमारी, आफरीन खान, समरीन खान और मोहम्मद अहमद शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें