फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अल्तमस का राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
क्रिकेट ​खिलाड़ी अल्तमश।
विज्ञापन
गोरखपुर। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के कक्षा नौवीं के छात्र अल्तमस सिद्दीकी का चयन 69वीं अंडर-17 माध्यमिक विद्यालयीय राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

अल्तमस ने नवंबर-2025 में गोरखपुर में आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। वह प्रदर्शन ही उनके चयन का आधार बना है। यह प्रतियोगिता 26 अप्रैल से एक मई तक आंध्र प्रदेश में आयोजित होगी। विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक डॉ. अरुणेंद्र राय ने बताया कि अल्तमस एक अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

इस उपलब्धि पर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. विश्व प्रकाश सिंह, जनपदीय क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह, नीलम, आलोक श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, जयहिंद यादव, अमीरुद्दीन अंसारी, राम हरि यादव और जय प्रकाश यादव व विवेकानंद मिश्र आदि शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें