फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती : नेशनल चैंपियनशिप में गोरखपुर के विवेक ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पीएमश्री राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के कक्षा नौवीं के छात्र विवेक चौहान ने उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से अंडर-15 नेशनल चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता के 85 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 27 फरवरी से एक मार्च तक तमिलनाडु में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े विवेक का संघर्ष और यह उपलब्धि बेहद प्रेरणादायक है। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद विवेक ने कभी हिम्मत नहीं हारी। दिन-रात कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। विवेक का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना उनका सपना है। वे आगे भी पूरी लगन और समर्पण के साथ अभ्यास जारी रखेंगे।
संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विश्व प्रकाश सिंह ने विवेक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विवेक की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक डॉ. अरुणेंद्र राय, जनपद की शारीरिक शिक्षिका नीलम, जयप्रकाश यादव, रामचंद्र यादव और एमजी इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र सहित अन्य लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें