गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य के 14 पदों पर नियुक्ति के लिए 15 मार्च को लिखित परीक्षा होगी। इन पदों के लिए कुल 283 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। चार विभागों में नियमित शिक्षकों के पांच और चार विभागों में संविदा के नौ पदों पर नियुक्ति होगी।
डीडीयू में इतिहास के दो, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान और वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक आचार्य के एक-एक नियमित पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन का कहना है कि विश्वविद्यालय में पारदर्शी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।