फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक सप्ताह में बैंकों के लंबित आवेदन करें निस्तारित

Tue, 28 Jul 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण वितरण और पुनर्भुगतान की प्रगति की समीक्षा को लेकर सोमवार को निगम सभागार में नगर आयुक्त अजय जैन की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

समीक्षा में योजना की प्रगति अपेक्षा से कम मिलने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और बैंकों को लंबित आवेदनों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि योजना के प्रथम चरण में 15 हजार रुपये के ऋण के लिए 10,820 के लक्ष्य के सापेक्ष 7,173 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया, जो 66.29 प्रतिशत उपलब्धि है। वहीं, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये के ऋण के लिए 5,410 के लक्ष्य के सापेक्ष 2,535 लाभार्थियों को ऋण मिला, जिससे उपलब्धि 46.86 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

तीसरे चरण में 50 हजार रुपये के ऋण के लिए 1,620 के लक्ष्य के मुकाबले 1,404 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया, जो 86.67 प्रतिशत उपलब्धि है। समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से क्रेडिट कार्ड की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें