फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घायल बुजुर्ग महिला की मौत, ट्रेलर चालक पर प्राथमिकी

Sun, 19 Jul 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास सरकारी एंबुलेंस और ट्रेलर की टक्कर में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के करीब एक माह बाद मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ गैर इरादतन समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के गड़हिया चिंतामणि गांव निवासी सुरेश कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जून की रात करीब एक बजे उनकी मां फूलकली देवी को बहू ममता देवी और बेटी मंजू देवी के साथ सरकारी एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय कुशीनगर से बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले जाया जा रहा था। रामपुर बुजुर्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रेलर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में फूलकली देवी के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि ममता देवी के दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए। मंजू देवी, एंबुलेंस चालक गणेश यादव और ईएमटी सुरेंद्र भी घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने सभी घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
फूलकली देवी का आईसीयू में उपचार चल रहा था। 19 जून को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद सुरेश कुशवाहा ने 17 जुलाई को गुलरिहा थाने में तहरीर दी। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें