फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उमड़ी भीड़ तो फुल हो गए कोच...पायदान और शौचालय के पास बैठे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखधाम एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ होने से बहुत से यात्रियों को नहीं मिली जगह
विज्ञापन



गोरखपुर। होली के बाद लोग अब वापस जाने लगे हैं, जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। रविवार को गोरखपुर से बठिंडा जाने वाली गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में सीट नहीं मिलने पर बहुत से यात्री पायदान और शौचालय के पास खड़ा होकर गए।

सुबह से ही प्लेटफॉर्म पर पहुंचे लोगों को आरपीएफ ने लाइन में लगवाकर कोच में चढ़ाया लेकिन यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के चलते कोच में सीटें भर गईं और लोग लाइन में ही लगे रहे। इसके बाद कुछ लोग कड़ी मशक्कत के बाद कोच में तो चढ़ गए लेकिन बैठने की जगह नहीं मिली। इस वजह से वे पायदान के पास और गैलरी में बैठ गए। कानपुर जाने वाले यात्री राघवेंद्र गुप्ता ने बताया कि ट्रेन पहले ही प्लेटफार्म पर लग गई थी और मैं थोड़ा लेट पहुंचा हूं। अब जगह जगह मिली तो पायदान पर बैठकर जा रहा हूं। शौचालय के पास बैठे सोमेंद्र चौहान ने कहा कि मैं लाइन में सबसे पीछे खड़ा था। कोच में कहीं जगह नहीं मिली। इसलिए यहीं बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लिफ्ट खराब, सीढ़ियां चढ़ते यात्रियों के छूटे पसीने
प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर लगी लिफ्ट तकनीकी रूप से खराब है। अब लिफ्ट नंबर छह भी खराब हो गई है। दोनों लिफ्ट के खराब होने के कारण यात्रियों को सामान सहित सीढि़यां चढ़कर जाना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों और महिलाओं को हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें