फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मसीही समाज ने धूमधाम से मनाया यीशु राजा ख्रीस्त का महापर्व

विज्ञापन
यीशु ख्रीस्त राजा के पर्व पर सिविल लाइन स्थित एक स्कूल परिसर में कैथोलिक धर्मप्रान्त द्वारा आयो
विज्ञापन
- भजन व उपदेश के बीच प्रभु यीशु मसीह को किया याद
विज्ञापन

- विश्व शांति एवं प्रगति के लिए शोभायात्रा भी निकाली

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। यीशु राजा ख्रीस्त का महापर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सिविल लाइन स्थित एक स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मसीही समुदाय के लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। भजन उपदेश के बीच लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैथोलिक धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष विशप मैथ्यू नेलिकुननेल सीएसटी व भूतपूर्व बिशप, थामस थिरूमट्टम सीएसटी के नेतृत्व में किया गया। स्कूल के परिसर में विशेष रूप से पूजा मंच तैयार किए गए तथा रोटी और दाख रस की उपासना की गई। फादर जैमोन ने प्रभु यीशु मसीह को समस्त सृष्टि का राजा मानकर उनकी स्तुति करते हुए ईश्वर के कृपादानों के लिए एवं ईश्वरीय राज्य की मानवीय हृदय में स्थापना के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर क्वायर ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। ख्रीस्त याग के पश्चाताप बिशप की ओर से पवित्र शास्त्र बाइबल पर फूल अर्पण किया गया व मोमबत्ती जलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विश्व शांति एवं प्रगति के लिए शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कार्मल स्कूल से यातायात पुलिस तिराहा से होते हुए सेंट जोसेफ महा गिरजाघर पहुंची। सेंट जोसेफ महा गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर जीजो एंथोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन में जनरल वीकर फादर पोली, चांसलर फादर राजेश, अन्य पुरोहित एवं सिस्टर्स, विविध पल्ली काउंसिल के सदस्य आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें