फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम आज कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी जीत का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महानगर प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन



गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार से मेडिकल कॉलेज रोड स्थित रेडिएंट रिसॉर्ट में शुरू होगा। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति समर्पण और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। वह केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ ही चुनाव के दौरान विपक्ष की रणनीतियों का सामना करने के लिए भी कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।
प्रशिक्षण वर्ग में महानगर कार्यकारिणी, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा प्रवासी पदाधिकारियों समेत करीब 175 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम में संगठन की कार्यपद्धति, जनसंपर्क, राजनीतिक संवाद, बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और चुनावी रणनीति जैसे विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे। वरिष्ठ प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन संचालन की बारीकियों से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को पंजीकरण और प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत होगी। दिनभर प्रशिक्षण सत्र, समूह चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दूसरे दिन रविवार की शुरुआत योग, शाखा और प्रार्थना से होगी। इसके बाद व्यावहारिक प्रशिक्षण, समूह चर्चा और ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद प्रशिक्षण वर्ग का समापन होगा।
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि यह प्रशिक्षण वर्ग केवल वैचारिक संवाद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों, जनसंपर्क कौशल और चुनावी प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतार सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें