फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूरे जिले में रजिस्ट्री व न्यायिक कार्य ठप कराने की तैयारी में अधिवक्ता

Sat, 27 Jun 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता एसोसिएशन ने अधिवक्ता संगठनों को पत्र भेजकर की अपील
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय के निजीकरण के खिलाफ अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों व स्टांप वेंडरों की हड़ताल जारी

गोरखपुर। रजिस्ट्री कार्यालय के निजीकरण के विरोध में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। अब एसोसिएशन ने जिले की सभी तहसीलों में रजिस्ट्री व न्यायिक कार्य ठप कराने की रणनीति बनाई है।

जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय व महामंत्री चन्द्र प्रकाश मिश्र ने बताया कि जिले के सभी अधिवक्ता संगठनों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक 29 जून को दोपहर 12:30 बजे जिला अधिवक्ता एसोसिएशन सभागार में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जनपद के सभी अधिवक्ता संगठनों को पत्र भेजकर बैठक में शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णय लिया गया है कि सभी अधिवक्ता संगठन 27 जून से 30 जून तक रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री लेखन एवं प्रस्तुतीकरण का कार्य न करें। साथ ही न्यायिक कार्य का बहिष्कार भी जारी रखें। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर, कमिश्नर्स कोर्ट बार एसोसिएशन गोरखपुर, तहसील बार एसोसिएशन चौरीचौरा, सहजनवां, खजनी, गोला, कैंपियरगंज व बांसगांव को पत्र भेजकर आंदोलन में सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें