- मुख्य अभियंता ने अभियंताओं को पत्र लिखकर दी हिदायत
गोरखपुर। जेई और एसडीओ को उपभोक्ताओं के फोन उठाने का निर्देश दिया गया है। मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल ने सख्ती से निर्देश दिए हैं कि फोन न उठाने की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल ने बताया कि जेई और एसडीओ की ओर से फोन नहीं उठाने की शिकायत उपभोक्ताओं के की ओर से लगातार मिल रही है। इसको लेकर अभियंताओं को पत्र लिखकर निर्देश दिए गए हैं। यदि आगे इस तरह की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जोन कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। उपभोक्ता बिजली अवरोध से संबंधित शिकायत के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 9415737209 पर फोन करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उपभोक्ताओं की समस्या का त्वरित समाधान करवाया जाएगा।