फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर के सामने गंदे पानी की निकासी से परेशान ग्रामीण, पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

Tue, 02 Jun 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर गरथौली में घर के सामने गंदे पानी की निकासी किए जाने से परेशान एक ग्रामीण ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसी लगातार अपने घर का गंदा पानी और नाली का बहाव उसके मकान के सामने कर रहा है। इससे रास्ते में जलभराव और गंदगी की समस्या उत्पन्न हो गई है। बरसात के मौसम में हालात और गंभीर हो जाते हैं, जिससे परिवार के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि उसने कई बार संबंधित लोगों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। गंदे पानी के जमाव से दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विवाद और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें