बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों की ओर से मानसिक रोगी की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना का वीडियो बनाए जाने के बाद एमबीबीएस छात्र वार्ड में घुसकर उसे डिलीट कराने का दबाव भी बनाने लगे। सूचना पर पहुंचीं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने किसी तरह मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक स्टाफ नर्स के पति का इलाज मानसिक रोग विभाग के वार्ड (पुराना 100 नंबर बेड) में चल रहा है। रविवार दोपहर मरीज टहलते हुए वार्ड से बाहर निकलकर सरोजनी हॉस्टल के सामने पहुंच गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक छात्रा के पहनावे पर उसने टिप्पणी कर दी।