फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 30 सितंबर तक मिल जाएगा बॉन्ड का पैसा, बैंक का हुआ चयन

Wed, 05 Aug 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम के प्रस्तावित 80 करोड़ के म्युनिसिपल बॉन्ड की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। बैंकर्स टीम ने दो दिवसीय दौरे के दौरान आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन और औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। उम्मीद है कि 30 सितंबर तक बॉन्ड के माध्यम से धनराशि प्राप्त हो जाएगी। इसके लिए बैंक का भी चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अजय जैन के साथ हुई बैठक में बैंकर्स टीम ने प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में तय हुआ कि टीम 15 दिन के भीतर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को अंतिम रिपोर्ट सौंप देगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बॉन्ड प्रक्रिया के तहत एचडीएफसी बैंक का चयन किया गया है। नगर निगम का एस्क्रो खाता इसी बैंक में खोला जाएगा। इस खाते के 20 दिन के भीतर संचालित होने की संभावना है। इसी खाते के माध्यम से बॉन्ड से संबंधित वित्तीय लेन-देन किया जाएगा।

दौरे के दौरान बैंकर्स टीम ने जलकल भवन परिसर की भी जानकारी ली, जहां प्रस्तावित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाना है। टीम ने परियोजना से संबंधित खतौनी सहित पिछले 12 वर्षों के भूमि अभिलेखों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी परीक्षण कर उन्हें अपने रिकॉर्ड में सुरक्षित रखा।
विज्ञापन


नगर निगम के वित्त व लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि बैंकर्स टीम का दौरा सकारात्मक रहा और आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही हैं। यदि निर्धारित समय-सीमा के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाती हैं तो सितंबर के अंत तक बॉन्ड की राशि प्राप्त हो जाएगी। इससे प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें