फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साइबर ठगी की रकम को जालसाज ने पेट्रोल पंप के खाते में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैंक ने रकम होल्ड की, जांच में पता चला बंगलूरू से हुई थी साइबर ठगी
विज्ञापन


गोरखपुर। शहर के एक पेट्रोल पंप में साइबर ठगी की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर होने के बाद जालसाज ने 30 हजार रुपये नकद ले लिए। पंप के खाते में रकम होल्ड होने के कारण मालिक को असामान्य स्थिति का पता चला। सेल्समैन ने मामले की शिकायत गोरखनाथ थाना पुलिस से की और शहर में सक्रिय संगठित गिरोह पर संदेह जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले से पंप पर आता-जाता था। उसने पहचान बनाने के बाद भरोसे का फायदा उठाया और जरूरत का हवाला देते हुए 30 हजार रुपये की मांग की। सेल्समैन ने भरोसा कर यूपीआई के माध्यम से खाते में रकम ट्रांसफर कर दी और जालसाज को नकद 30 हजार रुपये सौंप दिए। बाद में बैंक की ओर से खाते में आए रुपये की जांच की गई तो पता चला कि यह रकम साइबर ठगी से जुड़ी थी। बैंक ने रकम होल्ड कर दी और पेट्रोल पंप को वास्तविक भुगतान नहीं मिला। छानबीन में यह भी पता चला कि जालसाज ने बंगलूरू में हुई साइबर ठगी की रकम को ट्रांसफर किया था। पुलिस अब बैंक खातों, ट्रांजेक्शन डिटेल और साइबर लिंक की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गोरखनाथ थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है और जल्द ही गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें