फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दर्शकों को पर्यावरण रक्षा में गिद्धों का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार को गोरखपुर चिड़ियाघर में जागरूकता रैली और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्राणी उद्यान आने वाले दर्शकों को गिद्धों के पर्यावरणीय महत्व और संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्राणी विज्ञान के निदेशक सूरज ने कहा कि गिद्ध पर्यावरण के महत्वपूर्ण अंग हैं। वे मृत जीवों और जैविक कचरे को नष्ट कर प्रकृति की सफाई में अहम भूमिका निभाते हैं। उपनिदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि गिद्ध वन्यजीवों, पालतू पशुओं और इंसानों में कई तरह के रोगों के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से गिद्धों के घोंसलों को सुरक्षित रखने और उनके संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। बायोलॉजिस्ट अक्षय बजाज ने गिद्धों की घटती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से इस महत्वपूर्ण वन्यजीव का पुन: संवर्धन किया जा सकता है। कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों समेत सैकड़ों दर्शकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें