गोरखपुर। शहर में तीन दिन तक कैनवास पर रंगों के साथ कलाकारों की अलग-अलग सोच और कल्पना नजर आएगी। ललित कला अकादमी और गोरखपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 14 अक्तूबर तक अमृता कला वीथिका में कला आचार्य चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
प्रदर्शनी के संयोजक विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग के डॉ. प्रदीप राजौरिया ने बताया कि प्रदर्शनी में करीब 70 से 80 कलाकार अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित करेंगे। अलग-अलग विषयों और कला शैलियों पर तैयार चित्र प्रदर्शनी का आकर्षण होंगे। आयोजन का उद्देश्य कलाकारों को अपनी रचनात्मकता के प्रदर्शन के साथ कला प्रेमियों और दूसरे कलाकारों से संवाद का मंच उपलब्ध कराना भी है। कलाकारों की दृष्टि को देखने का अवसर मिलेगा।