फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय : सुस्त है प्रवेश के लिए आवेदन की रफ्तार, अब तेजी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। शुरुआती 10 दिनों में 2100 से अधिक आवेदन ही आए हैं। डीडीयू प्रशासन को उम्मीद है कि अब आवेदनों में तेजी आएगी।
विज्ञापन


डीडीयू में 12 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए 25 अप्रैल को आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है। प्रवेश प्रकोष्ठ के मुताबिक, सोमवार को दोपहर दो बजे तक स्नातक के लिए 1843, परास्नातक के लिए 305 और डिप्लोमा के लिए कुल 21 आवेदन आए हैं। इनमें 1226 महिला व 943 पुरुष अभ्यर्थी हैं।

यूपी बोर्ड और आईसीएसई के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। सीबीएसई के 12वीं के परिणाम जल्द आने की संभावना है। प्राय: आवेदन की अंतिम तिथि के नजदीक आने के साथ ही आवेदनों की संख्या बढ़ती है। इसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि अब आवेदनों में तेजी आएगी।
विज्ञापन



इन विषयों में सर्वाधिक आवेदन
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि शुरुआती चरण में बीए में प्रवेश के लिए सर्वाधिक 351 आवेदन आ चुके हैं। इसके अलावा बीए एलएलबी के लिए 245, बीएससी बायोलॉजी 208, एलएलबी 188, बीकॉम 183, बीएएसी मैथ 131, बीएससी कृषि 102, बीबीए 87, बीटेक 82, बीसीए 69 और बीफार्म के लिए 63 आवेदन आ चुके हैं।


बोलीं कुलपति
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि क्यूएस एशिया रैंकिंग, नैक मूल्यांकन और एनआईआरएफ की वजह से विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा देश-विदेश में बढ़ी है। विद्यार्थियों को स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जो विद्यार्थी बाहर चले जाते थे, वे अब अपने शहर में पढ़ना चाहते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों से भी विद्यार्थी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इस बार 20 से 30 प्रतिशत तक सीटें बढ़ी हैं। इस वजह से उम्मीद है कि अच्छे विद्यार्थी आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें