गोरखपुर के भरोहिया ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह से अभद्रता और दबाव बनाने के आरोप में कैंपियरगंज थाने में तैनात दरोगा अविरल मिश्रा को लाइनहाजिर कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एसपी नार्थ की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एक ईंट भट्ठे पर मिट्टी लदा वाहन जा रहा था, जिसे कैंपियरगंज थाने में तैनात दरोगा अविरल मिश्रा ने रोक लिया। चालक ने इसकी सूचना भरोहिया ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह को दी। आरोप है कि इसके बाद फोन पर हुई बातचीत के दौरान दरोगा ने ब्लॉक प्रमुख से अभद्र व्यवहार किया।