फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेमी के धोखा देने पर पानी की टंकी पर चढ़ी थी किशोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने शादी का झांसा देकर दो बार किया था दुष्कर्म, दे रहा था धमकी
विज्ञापन

किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में दर्ज की प्राथमिकी


गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र में प्रेमी किशोर के धोखा देने पर किशोरी शुक्रवार को पानी की टंकी पर चढ़ी थी। हाईस्कूल में पढ़ने वाली किशोरी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया था। शादी का दबाव बनाने पर वह धमकी दे रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उनकी 15 वर्षीय बेटी पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। पुलिस व गांव वालों के सहयोग से उसे नीचे उतारा गया। जब वह अपनी बेटी को बगल में ले जाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि 10वीं की परीक्षा के दौरान दूसरे गांव के किशोर ने प्रेमजाल में फंसाकर और शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के लिए कहने पर वह गाली गलौज करने लगा। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बात को लेकर उनकी बेटी पानी की टंकी पर चढ़ गई थी, ताकि उसकी शादी हो जाएगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें