फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अभय अध्यक्ष, पवन बने जीडीए कर्मचारी संगठन के महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के संयुक्त कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी (2025-26) के लिए शनिवार को हुए चुनाव में अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष, निर्मल सिंह उपाध्यक्ष और पवन त्रिपाठी महामंत्री चुने गए। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 114 मत पड़े।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव और अरुण सिंह मैदान में थे। अभय कुमार श्रीवास्तव ने 78 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। जितेंद्र श्रीवास्तव को 30 और अरुण सिंह को छह वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर निर्मल सिंह ने 97 मत हासिल कर जीत दर्ज की। दिलीप गुप्ता को 19 वोट मिले। महामंत्री पद पर पवन त्रिपाठी एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होते ही प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी। नव-निर्वाचित अध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह और महामंत्री पवन त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें