फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: माफिया की तरह गुर्गे ने किया सरेंडर, प्रापर्टी डीलर पर चलाई थी गोली- ये था पूरा मामला

Thu, 13 Mar 2025 12:43 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

प्रापर्टी डीलर को माफिया विनोद उपाध्याय का भाई बनकर कॉल किया गया था। पुलिस अब गौरव से पूछताछ कर माफिया के भाई की संलिप्तता की जांच करेगी। संलिप्तता मिलने पर माफिया के भाई पर भी शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस के मुताबिक, गौरव हमेशा विनोद उपाध्याय के साथ ही रहता था, उसकी गाड़ी भी वही चलाता था।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद फायरिंग करने वाले मनबढ़ों की धुंधली फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर में प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगने व कार पर गोलियां चलाने का आरोपी गौरव पांडेय ने पुलिस को चकमा देकर माफिया की तरह ही बुधवार को सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। माफिया विनोद उपाध्याय के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद गुर्गा गौरव पांडेय भी अब उसी राह पर चल पड़ा है। शाहपुर पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


प्रापर्टी डीलर को माफिया विनोद उपाध्याय का भाई बनकर कॉल किया गया था। पुलिस अब गौरव से पूछताछ कर माफिया के भाई की संलिप्तता की जांच करेगी। संलिप्तता मिलने पर माफिया के भाई पर भी शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस के मुताबिक, गौरव हमेशा विनोद उपाध्याय के साथ ही रहता था, उसकी गाड़ी भी वही चलाता था।

माफिया के हर धंधे की जानकारी गौरव को थी। जिस जमीन के लिए रंगदारी मांगी गई थी, उसपर कभी माफिया की नजर थी।

गौरव ने बाइक चलाई, अंबिका ने गोली चलाई
आरोपियों में से एक अंकित पासवान ने 18 फरवरी को प्रापर्टी डीलर अंकु शुक्ल को डराने के लिए माफिया विनोद उपाध्याय का भाई बनकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी। 19 फरवरी को जावेद को कॉल कर धमकी दी। इसके बाद बात नहीं बनी तो 23 फरवरी को अंबिका और वांछित गौरव पांडेय अंकु शुक्ल के घर जाकर फायरिंग की कोशिश किए लेकिन नहीं कर पाए।
विज्ञापन


24 फरवरी को दोबारा गौरव और अंबिका एक बाइक से निकले। शाहपुर इलाके स्थित प्रापर्टी डीलर अंकु शुक्ला के घर पर चढ़कर कार पर अंबिका ने गोलियां चलाई।

पांच आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
शाहपुर पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में पांच मार्च को शाहपुर चरगांवा निवासी अंकित पासवान उर्फ मंटू, अंबिका पासवान, गुलरिहा रामपुर बुजुर्ग निवासी नितिन मिश्रा, चिलुआताल के करीमनगर पोखर भिंडा निवासी साहिल अली और गुलरिहा सेमरा नंबर दो निवासी शुभम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है। इनके पास से दो अवैध पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस, दो बोलेरो और एक बाइक बरामद किया गया।
विज्ञापन


शाहपुर में प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगने का आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें