फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 158 यात्रियों को लेकर दक्षिण भारत के लिए रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन

Sat, 01 Aug 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आईआरसीटीसी की ओर से चलाई गई भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुक्रवार को 158 यात्रियों को लेकर दक्षिण भारत की 12 दिवसीय यात्रा पर रवाना हुई। गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों का ढोल-नगाड़ों के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 00501 भारत गौरव पर्यटक ट्रेन सुबह नौ बजे रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। यात्रा के दौरान ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी और ललितपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इन स्टेशनों से भी यात्री इस धार्मिक यात्रा में शामिल होंगे।
ट्रेन से यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा। यात्रा के दौरान तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रियों के लिए यात्रा कार्यक्रम इस तरह तैयार किया गया है कि उन्हें प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाने और दर्शन करने में सुविधा हो।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी की ओर से ट्रेन के प्रत्येक कोच में एक केयर टेकर की व्यवस्था की गई है। केयर टेकर यात्रियों की जरूरतों और यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं में उनकी मदद करेंगे। इससे बुजुर्ग यात्रियों समेत अन्य यात्रियों को भी यात्रा के दौरान सुविधा मिलेगी।
ट्रेन के रवाना होने के समय स्टेशन पर यात्रियों में उत्साह दिखा। परिवार के साथ यात्रा पर निकले लोगों ने धार्मिक स्थलों के दर्शन को लेकर खुशी जताई। उनके लिए यह यात्रा धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ दक्षिण भारत की यात्रा का भी अवसर लेकर आई है। यह ट्रेन 12 अगस्त को वापस गोरखपुर जंक्शन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें