गगहा। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे सिलनी पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक की सामने से आ रही कार से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गलत दिशा से जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और कार दोनों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरीं। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल गगहा सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।