फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: थाईलैंड की राजदूत पट्टारत हांग थोंग दिल्ली रवाना, मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में की विशेष-पूजा अर्चना

Sat, 18 Sep 2021 05:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

रॉयल थाई दूतावास की राजदूत दो दिवसीय धार्मिक यात्रा के अंतिम दिन सड़क के रास्ते गोरखपुर के लिए रवाना हो गईं। वह गोरखपुर स्थित सिविल एयरपोर्ट से विमान द्वारा दिल्ली जाना है।
विज्ञापन
थाई दूतावास की राजदूत पट्टारत हांग थोंग मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा करती हुईं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में रॉयल थाई दूतावास की राजदूत पट्टारत हांग थोंग दो दिवसीय धार्मिक यात्रा के अंतिम दिन शनिवार दोपहर बाद सड़क के रास्ते गोरखपुर के लिए रवाना हो गईं। तय कार्यक्रम के मुताबिक गोरखपुर स्थित सिविल एयरपोर्ट से विमान द्वारा दिल्ली जाना है।

विज्ञापन


इससे पूर्व शनिवार सुबह मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में उन्होंने विशेष पूजा अर्चना की। भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। म्यांमार बुद्ध विहार में कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर से बातचीत की। उनके साथ मंत्री सलाहकार रूचनी वेरपाइरोज किट भी रहीं। संरक्षण सहायक शादाब खान ने राजदूत को ऐतिहासिक धरोहर की प्राचीनता से अवगत कराया।

इस दौरान उनके साथ बोधगया से पहुंचे बौद्ध अनुयायी आचान नियान व आचान कित्तिफान, सचिव रचनीकोर्न वांग्सीकुली, वुट्टीकार्ति श्रीथोंग, सुजाता पाणिग्रही, सवीनी बुआथा और थाई महावाणिज्य दूतावास कोलकाता की वाणिज्य दूत स्वेया शांतिपिटक्स भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज कुशीनगर रविंद्र यादव, सूरज यादव, विवेक गोंड, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें