फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: वाराणसी से गोरखपुर खाद कारखाने तक पहुंची प्राकृतिक गैस, टेस्टिंग शुरू

Sat, 07 Nov 2020 09:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • एचयूआरएल ने कारखाने के पास गेल और अपने ज्वाइंट प्वाइंट पर की टेस्टिंग
  • सात किग्रा प्रति वर्ग सेंटीमीटर दबाव पर प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराई गई  
विज्ञापन
गोरखपुर खाद कारखाना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से गोरखपुर खाद कारखाने तक पहुंची गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने प्राकृतिक गैस की आपूर्ति शुरू कर दी। गैस पहुंचने पर हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) ने खाद कारखाने के गेल और एचयूआरएल के ज्वाइंट प्वाइंट की टेस्टिंग का काम भी शुरू कर दिया। फिलहाल कारखाने के लिए जरूरी सात किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर दबाव की प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में उपलब्ध कराई गई है। जरूरत पड़ने पर इसे और बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


एचयूआरएल के अफसरों के मुताबिक, जुलाई 2021 में खाद कारखाने से यूरिया का उत्पादन शुरू हो जाएगा। कारखाने का शुभारंभ फरवरी 2021 में होना तय था लेकिन कोविड-19 की वजह से काम प्रभावित हो जाने से चार महीने का और समय लगेगा।

एचयूआरएल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वीके दीक्षित और गेल के डिप्टी जनरल मैनेजर ने कारखाना परिसर में प्राकृतिक गैस को चार्ज किए जाने का शुभारंभ किया। इस दौरान कारखाने का निर्माण कार्य कर रही कंपनी टोयो के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीके दीक्षित ने बताया कि प्राकृतिक परिसर में गैस आ जाने के बाद अब खाद कारखाने में लगी पाइपलाइन के प्वाइंट के टेस्टिंग का काम शुरू हो गया है।  इसके बाद एचआरएसजी और फिर बॉयलर, रिफार्मर, अमोनिया और यूरिया प्लांट की टेस्टिंग की जाएगी।

बता दें कि पिछले साल ही गेल ने पाइपलाइन डालने का काम पूरा कर सुरक्षा की दृष्टि से इसमें नाइट्रोजन गैस भर दिया था। एचयूआरएल ने गेल को 20 फरवरी 2020 को पत्र लिखकर प्राकृतिक गैस खाद कारखाने तक उपलब्ध कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें