फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 10 क्विंटल गांजा, तीन पकडे़ गए

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 10 क्विंटल गांजा, तीन पकडे़ गए
विज्ञापन

बेलीपार/महावीर छपरा (गोरखपुर)। टैंकर में छिपाकर ले जाया जा रहा 10 क्विंटल गांजा लखनऊ नारकोटिक्स की टीम ने बेलीपार में पकड़ लिया। गांजा आसाम से आजमगढ़ ले जाया जा रहा था। पकड़े गए तीन आरोपितों से पूछताछ के आधार पर तस्करी के बड़े रैकेट के खुलासे की उम्मीद है। सभी आरोपित बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। पकड़े गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नारकोटिक्स विभाग को मुखबिर के जरिये गोपनीय सूचना मिली थी कि आसाम से बिहार के रास्ते भारी मात्रा में गांजा की सप्लाई उत्तर प्रदेश के जिलों में की जा रही है। टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि तेल के टैंकर के अंदर गांजा छिपाकर पहुंचाया जा रहा है। सूचना के आधार पर नारकोटिक्स विभाग की लखनऊ यूनिट अरविंद ओझा की नेतृत्व में बुधवार को गोरखपुर पहुंच गई। टीम ने बेलीपार पुलिस से संपर्क किया और फिर संयुक्त टीम ने जांच शुरू कर दी। बुधवार की देर रात को टैंकर नंबर एनएल 02 क्यू 0619 नंबर का टैंकर आजमगढ़ की तरफ जाता दिखा। टीम ने टैंकर को रोक कर तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनकी निशानदेही पर नारकोटिक्स विभाग की टीम तस्करी में लिप्त अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें