फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 167

Sat, 03 Oct 2020 04:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 38 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1737 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2640 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 38 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शनिवार को 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में तीन, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में दो व्यक्ति और अन्य जनपद के दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 38 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।

अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2640 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 38 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 167 लोग एक्टिव है। 2435 लोग ठीक हो चुके हैं। 1737 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3371 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमितों के संपर्क में आए हों, वे खुद अपनी जांच करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें