गोरखपुर। दिवाली के पहले रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म से लगे अस्थायी होल्डिंग एरिया को लगभग एक महीने बाद बृहस्पतिवार को हटाना शुरू कर दिया गया। रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो और चार पर के पास बने होल्डिंग एरिया को बृहस्पतिवार को हटा दिया गया।
बाकी अन्य तीन होल्डिंग एरिया को शुक्रवार शाम तक रेलवे स्टेशन से हटा दिया जाएगा। त्योहारों के समय यात्रियों की भीड़ बढ़ने की वजह से उनके ठहरने के लिए 2000 वर्ग फूट में पांच कोडिंग एरिया रेलवे स्टेशन के अलग-अलग जगह बनाए गए थे। अब रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की भीड़ कम होने लगी है, इस वजह से अस्थायी होल्डिंग एरिया को हटाया जा रहा है। संवाद