फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: बारिश के बाद मौसम में बदलाव, दिन में एक डिग्री कम हुआ तापमान... बढ़ गई ठंड

Sat, 09 Dec 2023 09:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 11 व 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम हुआ, लेकिन न्यूनतम तापमान अभी अधिक बना हुआ है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि मौसम विभाग ने 11 व 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया था। दोपहर तक बूंदाबांदी के बाद आसमान में बादल छाए रहे लेकिन उसका असर रात में नहीं रहा। शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार को दिन में भी हवा चलने से ठंड का अहसास होता रहा।

उधर, मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 11 व 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान जताया है हालांकि अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें