गोरखपुर में शुक्रवार सुबह से मंडरा रहे बादल शाम तक झूम कर बरसे। वहीं गुरुवार देर रात भी बारिश हुई थी। बारिश होने के बाद मौसम खुशगवार हो गया, बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले दो दिनों से गर्मी से परेशान लोगों के लिए बारिश होने से राहत भरा रहा। सुबह से ही चटक धूप निकलने से लोग गर्मी से परेशान रहे। दिन में सूरज के तेवर गर्म होने से तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
मौसम विभाग ने अभी दो से तीन दिन आसमान में बादल मंडराने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का आसार जताया है।