फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सेल्फी लेने के दौरान राप्ती नदी में गिरा किशोर, दो दिन बाद मिला शव

Tue, 03 Mar 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के मोगलहा निवासी हैदर अली (17) की राप्ती नदी में शनिवार को डूबने से मौत हो गई। सोमवार को उसका शव नदी में कुछ दूरी पर उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

शनिवार अपराह्न तीन बजे हैदर अली राप्ती नदी पर बने पीपा पुल पर गया था। वह पुल के पीपा पर खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर नदी में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन शनिवार और रविवार को कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार को नदी में कुछ दूरी पर उसका शव उतराता मिला। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें