संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र के सिदाही गांव के निकट कठिनईया नदी में रविवार को नहाते दौरान डूब जाने से जहां एक किशोर की मौत हो गई, वहीं दो किशोर सुरक्षित नदी से बाहर निकाले गए।
लोगों ने दोनों किशोरों को महुली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे की मौत से पीड़ित के घर कोहराम मच गया। जबकि पुलिस ने घटना की सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की।
बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के महथा निवासी नबी मोहम्मद का महुली क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में ससुराल है। वह कुछ वर्षों से महुली में किराए के मकान में रहते है। रविवार को नबी मोहम्मद का 14 वर्षीय बेटा इमरान उर्फ गोलू और महुली के 14 वर्षीय एजाज पुत्र अशरफ तथा 15 वर्षीय हमजा के साथ सिदाही गांव के निकट कठिनईया नदी के किनारे पहुंचे। तीनों नहाने के लिए नदी में उतर गए।