फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे वर्कशॉप में लगी है ऐसी मशीन, शरीर का तापमान 99 से ऊपर आते ही बजने लगता है अलार्म

Sun, 02 Aug 2020 10:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

वर्कशॉप में लगे ऑटोमेटिक थर्मल डिटेक्टर ने कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक अंकुश लगाया है। शनिवार को दो कर्मियों के शरीर का तापमान 99 से ऊपर था। कर्मी जैसे ही थर्मल डिटेक्टर मशीन के सामने पहुंचे वैसे ही मशीन ने अलार्म बजाकर अलर्ट जारी कर दिया। साथ ही बैरियर भी गिर गया। इसके बाद दोनों कर्मी घर चले गए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आठ कर्मी अब तक वर्कशॉप के संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सभी स्वस्थ भी हो गए हैं। इन्हीं कर्मियों में तीन ऐसे थे, जिनके शरीर का तामपान अधिक था। मशीन ने अलर्ट किया था, तो विभाग ने जांच कराई थी। इसके बाद तीनों पॉजिटिव निकले। मौजूदा समय में वह स्वस्थ्य हैं। 
 

Trending Videos
विज्ञापन

एक हफ्ते से नहीं मिला कोई संक्रमित

इसी का नतीजा है कि एक सप्ताह से वर्कशॉप में कोई भी संक्रमित कर्मचारी या अधिकारी नहीं मिला है। रेल वर्कशॉप में प्रवेश के समय अगर किसी के शरीर का तापमान 99 डिग्री फारेनहाइट से अधिक होता है, तो अलार्म बजने लगता है। साथ ही बैरियर भी अपने आप गिर जाता है। 

थर्मल इमेजर आने वालों का तामपान रिकॉर्ड करता है। उनके एंट्री का टाइम भी दर्ज होता है। एडब्ल्यूएम ने बताया कि यह सब कुछ कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए है। शरीर का तामपान अधिक होते ही अलार्म बजने के साथ बैरियर गिर जाता है। 

थर्मल इमेजर कैमरा वर्कशॉप के दो एंट्री प्वाइंट पर लगा दिए गए हैं। शनिवार से इससे स्क्रीनिंग भी शुरू हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें