फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस में छात्राओं से छेड़छाड़, चालक के बस रोकते ही भाग निकला आरोपी युवक

Thu, 23 Jan 2020 10:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज।
विज्ञापन
molestation
विज्ञापन
श्यामदेउरवां क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की स्कूल बस में बुधवार की सुबह 10 बजे छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मनबढ़ युवक ने विरोध करने पर चार छात्राओं की पिटाई भी की। शोर मचाने पर जब चालक ने बस रोकी तो आरोपी भाग निकला। प्रधानाचार्य ने 1090 और 112 पर शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक कॉलेज की बस छात्राओं को स्कूल ले जा रही थी। गांव के मोड़ पर बस के धीमा होने पर 22 वर्षीय एक मनबढ़ अंदर घुस गया। कुछ दूर आगे जाने पर वह छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने चार छात्राओं की पिटाई कर दी। छात्राओं के शोर मचाने पर चालक ने बस रोक दी, लेकिन जब तक आसपास के लोग जुटते, आरोपी फरार हो गया।

स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद चारों छात्राओं को घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक ने बस में सवार एक छात्रा के साथ एक सप्ताह पहले भी छेड़छाड़ की कोशिश की थी। छात्रा के विरोध करने से वह नाराज था।
विज्ञापन


उधर, प्रधानाचार्य ने कहना है कि उन्हें ज्यों जानकारी मिली उन्होंने तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। इस बारे में जब एएसपी आशुतोष शुक्ल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें