भाजपा की जिला इकाई ने बुधवार को छह और मंडल कमेटियों का गठन कर दिया है। हर कमेटी के गठन में सामाजिक और राजनीतिक समीकरण का ध्यान रखा गया है। हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिला है। कमेटी का गठन क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार ने किया। मीडिया प्रभारी केएम मझवार ने बताया कि जिला इकाई की 29 कमेटियों का गठन हो चुका है।
जंगल कौड़िया मंडल के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने हरिकेश पासवान, इंदिरा सनी देवी, राम प्रसन्न तिवारी, पारस ध्वज सिंह, हरिओम सिंह, हरिलाल साहनी को मंडल उपाध्यक्ष, परशुराम मल्ल, राघवेंद्र चतुर्वेदी को मंडल महामंत्री, सुदर्शन साहनी, अशोक कुमार साहनी, अमरीश कुमार, प्रमोद यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश को मंडल मंत्री और सुरेंद्र कुमार गुप्ता को मंडल कोषाध्यक्ष बनाया है।
सोनौरा बुजुर्ग मंडल के अध्यक्ष गणेश साहनी ने रामपाल सिंह, वीर बहादुर सिंह, आकाश अग्रहरी, राजेश चौबे, विवेक पांडेय, राजेश पांडेय को मंडल उपाध्यक्ष, नरेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार त्रिपाठी को मंडल महामंत्री, अंगद यादव, विपिन पांडेय, विनोद पांडेय, कतवारू मौर्य, राम सिंह को मंडल मंत्री, समुनरा देवी को मंडल कोषाध्यक्ष बनाया है।
चरगावां मंडल के अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने सत्यम साहनी, अनिल चौहान, राम प्रताप निषाद, इंदु देवी को मंडल उपाध्यक्ष, चंद्रभान चौहान, रणजीत सिंह को मंडल महामंत्री, संजीव शर्मा, सुशीला शर्मा, अनूप चौहान, सुनील शर्मा, रविंद्र कुमार, केशव साहनी को मंडल मंत्री और जगदंबा मिश्रा को मंडल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
भटहट मंडल के अध्यक्ष जीतन सिंह ने राम दरस गुप्ता, संजय सिंह, रविंद्र सिंह, राकेश सिंह, राजेंद्र प्रजापति, उर्मिला देवी को मंडल उपाध्यक्ष, प्रदीप यादव, नित्यानंद पांडेय को मंडल महामंत्री, विजय प्रताप सिंह, परशुराम निषाद, श्रवण राजभर, अमरिका सिंह, गौतम कुमार मौर्य, कुंडल सिंह को मंडल मंत्री और विजेंद्र जायसवाल को मंडल कोषाध्यक्ष बनाया है।
पीपीगंज मंडल के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने केश मणि त्रिपाठी, मनोज अग्रहरी, अमित सिंह मोनू, राकेश अग्रहरी, दिनेश यादव, आनंद भारती को मंडल उपाध्यक्ष, दिलीप पांडेय, अजीत सिंह को मंडल महामंत्री, पशुपतिनाथ अग्रहरी, अजय पांडेय, तारकेश्वर चौधरी, चंदन सिंह, कलावती देवी, लाल जी विश्वकर्मा को मंडल मंत्री और चिराग अली को मंडल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
कैंपियरगंज मंडल के अध्यक्ष राकेश मणि त्रिपाठी ने संजय जायसवाल, शिव प्रकाश मिश्रा, बाल देव मौर्य, वंदना पासवान, प्रीति जायसवाल, उर्मिला मौर्य को मंडल उपाध्यक्ष, त्रिभुवन पासवान, राम केवल दुसाद को मंडल महामंत्री, सुभाष चौधरी, गायत्री देवी, शशि देवी, राम निषाद, परमहंस सिंह, डॉक्टर कमलेश वर्मा को मंडल मंत्री और पुष्पा जायसवाल को मंडल कोषाध्यक्ष बनाया गया है।