फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में ''''अभ्युदय-24'''' की टीजर हुआ लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पांच मार्च से होने वाले कला, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव ''''अभ्युदय-24'''' का टीजर लांच किया गया। टीजर लांच कार्यक्रम की शुरुआत अभ्युदय की एक फिल्म दिखाकर की गई। इसके बाद जब कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने टीजर लांच किया तो उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उसका स्वागत ताली बजाकर किया।
विज्ञापन


इसी क्रम में छात्र क्रिया-कलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. बीके पांडेय ने ''''अभ्युदय-24'''' के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी और उससे छात्रों के सर्वांगीण विकास को जोड़ा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभागिता दर्ज करानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक उप परिषद के संकाय प्रभारी डाॅ. हरिश्चंद्र ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार ज्ञापित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें