25 को मशाल जुलूस निकाल विरोध जताएंगे माध्यमिक शिक्षक
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की बैठक बुधवार को बेतियाहाता कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय नाथ पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर 19 सूत्री मांगों के समर्थन में 25 सितंबर की शाम को निकाले जाने वाले मशाल जुलूस को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। तय हुआ कि जुलूस के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा जाएगा।
जिला मंत्री श्यामनारायण सिंह ने कहा कि सरकार की शिक्षक, कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। मशाल जुलूस शाम साढ़े पांच बजे इंदिरा तिराहे से शुरू होकर शास्त्री चौक होते हुए जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपने के साथ समाप्त होगा। बैठक में मंडलीय मंत्री ज्ञानेश राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद चौरसिया, दुर्गेश मिश्रा, सुनील कुमार तिवारी, शैलेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, मुरलीधर त्रिपाठी, शैलेंद्र पाठक, डॉ. आनंद कुमार सिंह, अविनाश मिश्र, वेद प्रकाश सिंह, सर्वेश कुमार, कौशलेश सिंह, अरविंद सिंह, सतीश शुक्ला, कमलेश पांडेय, सिद्धार्थ शंकर मिश्र, डॉ. अरुणेश सिंह आदि उपस्थित थे।
ये है प्रमुख मांग
पुरानी पेंशन योजना, शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी समान कार्य के लिए समान वेतन, कोरोना महामारी के नाम की गई महंगाई भत्ते में कटौती को किश्तों में वापस किया जाए, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किया जाए, शिक्षकों को इच्छानुसार वांछित जगह पर स्थानांतरण का लाभ, अध्यापन घंटों में की गई बढ़ोत्तरी को वापस लिए जाने सहित 19 मांगें शामिल हैं।