फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब शिक्षकों का भी कैशलेस इलाज, आठ को होगा शुभारंभ

Sun, 05 Jul 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें इलाज के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री आठ जुलाई को इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

योजना के लागू होने से शिक्षकों को इलाज के समय अपनी जेब से खर्च करने की चिंता काफी हद तक कम होगी। जिले में करीब 2400 सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। इस योजना का लाभ शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षामित्रों और विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को भी मिलेगा। जिले स्तर पर इस योजना से पांच हजार से अधिक शिक्षक और कर्मचारी लाभांवित होंगे।
यह योजना स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब गंभीर बीमारी या आकस्मिक इलाज की स्थिति में आर्थिक बोझ कम होगा और बेहतर अस्पतालों में समय पर उपचार मिल सकेगा। कैशलेस सुविधा मिलने से शिक्षक निश्चिंत होकर अपने कार्य पर ध्यान दे सकेंगे और जरूरत पड़ने पर बिना आर्थिक चिंता के इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें