फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Sun, 05 Jul 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। पुलिस ने सूरज यादव की गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी नतवार पट्टी निवासी प्रेम यादव को शनिवार को जाईपार फोरलेन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीते 30 जून को मारपीट में घायल युवक सूरज की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमार्टम के बाद भी करीब 24 घंटे तक अंतिम संस्कार नहीं होने दिया था। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भीम आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए थे। हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने तीन थानों की पुलिस तैनात की थी। बाद में आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया था।
पुलिस के अनुसार, 21 जून को बगहा गांव निवासी सूरज को रास्ते में रोककर प्रेम यादव ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की थी। इस घटना में सूरज का बायां हाथ टूट गया था। इलाज के दौरान 30 जून को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने प्रेम यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें