फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटीजन चार्टर लागू न होने के विरोध में गोरखपुर में कल कार्यालय भवन पर धरना देंगे शिक्षक

Sun, 09 Feb 2020 08:23 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
धरना - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
गोरखपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को बेतियाहाता स्थित कैंप कार्यालय में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. दिग्विजयनाथ पांडेय ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भष्ट्राचार का केंद्र बन गया है। बिना लेन-देन के यहां कोई काम नहीं हो रहा है। सिटीजन चार्टर लागू होने से यहां आने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


जिला मंत्री श्याम नारायण सिंह ने कहा कि आजिज होकर शिक्षक सोमवार को दोपहर दो बजे से कार्यालय भवन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में प्रदेश मंत्री यशवंत सिंह, मंडलीय मंत्री ज्ञानेश राय, मुरलीधर त्रिपाठी, ज्ञानेश राय, देवनाथ राय, जितेंद्र सिंह, कौशलेंद्र दुबे, नजमुल हसन, शैलेंद्र सिंह, राजेश कुमार, अविनाश मिश्र, कौशलेस सिंह, डॉ. अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें