वेलेंटाइन वीक के अंतर्गत रविवार को युवाओं ने चॉकलेट डे मनाया। युवाओं ने अपने साथियों को चॉकलेट खिलाकर उनके जीवन में भी मिठास घोलने की कोशिश की। चॉकलेट डे के दिन युवाओं ने अपने साथियों को उपहार के रूप में चॉकलेट देकर भावनाएं जाहिर की। दुकानदारों ने भी चॉकलेट डे को देखते हुए तरह तरह के चॉकलेट पहले ही मंगा ली थी। वो युवाओं को आकर्षित करने के लिए चॉकलेट के साथ गुलाब के फूल भी दे रहे थे।
चॉकलेट की पैकिंग भी वेलेंटाइन वीक को ध्यान में रखकर की जा रही थी। छुट्टी का दिन होने के कारण सुबह से ही शहर के रामगढ़ताल लेक व्यू प्वाइंट, व्ही पार्क, अंबेडकर पार्क, पंत पार्क, ओरियन मॉल, एडी मॉल, सिटी मॉल, वीनस मॉल आदि जगहों पर युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। हाथों चॉकलेट लिए युवा अपने साथियों के पास पहुंचे और उन्हें चॉकलेट खिलाकर जीवन में मिठास घोलने का कोशिश किया। इस दौरान युवाओें का उत्साह देखते ही बन रहा था।
कल है टेडीबियर डे
वेलेंटाइन वीक के अंतर्गत सोमवार को टेडीबियर डे मनाया जाएगा। इसे देखते हुए शहर के गोलघर, कचहरी चौक, नखास, शाहमारूफ, घंटाघर आदि बाजारों में दुकानदारों ने टेडीबियर की की ढेर सारी रेंज मौजूद है। इनकी कीमत 100 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक है।