फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव : आयोग के विशेष पेन से ही मतदाता दे सकेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कमिश्नर और रिटर्निंग अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इसमें आदर्श आचार संहिता और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता अपना वोट आयोग की ओर से दिए जाने वाले विशेष पेन से ही दे सकते हैं।
विज्ञापन

उन्हें प्रत्याशियों के सामने अंतरराष्ट्रीय अंक (जैसे 1, 2, 3) या रोमन अंक में अधिमान अंकित करना होगा। किसी अन्य प्रकार से दिया गया वोट मान्य नहीं होगा।
यह आयोजन निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आयुक्त सभागार में किया गया। कमिश्नर ने सभी प्रत्याशियों से मतदान और मतगणना अभिकर्ता बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के प्रारूप पर तत्काल सूचना उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रचार सामग्री के प्रकाशन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। प्रत्याशियों से कहा कि प्रकाशित किए जाने वाले पम्फलेट और पोस्टरों पर प्रिंटर का नाम, पता और प्रिंट की गई संख्या स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए। संबंधित प्रेस को इसकी जानकारी अपने जिले के सहायक रिटर्निंग अधिकारी या डीएम को प्रिंट करने के दस दिनों के अंदर देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें